गोंडा डीएम के बंगले में जंगली जानवर की आहट, वन विभाग और पुलिस की टीम तैनात
गोण्डा : डीएम बंगले में जंगली जानवर आने की सूचना पर वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। निगरानी के लिए तीन टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा परिसर में एक पिंजड़ा भी रखवाया गया है। बताया जाता है कि डीएम बंगले में तैनात गार्ड ने रविवार को किसी जंगली जानवर दिखाई देने की जानकारी अधिकारियों को दी थी। कुछ लोग जानवर के तेंदुआ होने की आशंका जता रहे हैं।
Tags:
गोण्डा न्यूज़

