यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन आफ इंडिया के शाखा उ०प्र० कानपुर द्वारा प्रदेश स्तर पर आनलाईन चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन आफ इंडिया के शाखा उ०प्र० कानपुर द्वारा प्रदेश स्तर पर आनलाईन  चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन


टीम गोण्डा जागरण डेली न्यूज़-
गोण्डा :- यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया उत्तर प्रदेश राज्य शाखा, कानपुर द्वारा प्रदेश स्तर पर एक ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है,
जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों के बच्चों के लिए दिए गए विषय "पर्यावरण संरक्षण के कारगर उपाय" पर A4 साईज़ के पेपर पर अपनी सोच के अनुसार चित्रकारी करके उसमें रंग भरने हैं। फिर उसकी फ़ोटो खींचनी है, साथ ही उस कलाकृति को हाथ में लेकर अपने साथ भी एक फ़ोटो खींचनी है। उसके बाद दोनों फ़ोटोज़ को (9450515980) व्हाट्सएप नंबर पर भेज देना है। इस प्रतियोगिता को दो ग्रुपों में विभाजित करके कराया गया है। पहला ग्रुप कक्षा 6 तक के बच्चों के लिए एवं दूसरा ग्रुप कक्षा 7 से 12 तक के बच्चों के लिए है। संस्था के प्रांतीय सभापति जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रत्येक ग्रुप से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को ई-सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। संस्था के प्रदेश सचिव विजय भूषण जायसवाल ने बताया कि इसमें सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं। इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन व संयोजन की समस्त जिम्मेदारी बलरामपुर इकाई के सचिव आलोक अग्रवाल एवं तुलसीपुर इकाई के सचिव संदीप उपाध्याय को प्रदेश द्वारा सौंपी गई है। प्रतिभागिता की अंतिम तिथि 30 जून 2020 तक है। रिज़ल्ट 7 जुलाई तक घोषित किए जाने की संभावना है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की सभी इकाईयों द्वारा सतत प्रयास करके अधिकाधिक बच्चों को प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

रिपोर्टर - आकाश कुमार सोनी 

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post