मण्डल में 148 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों ने जीती जंग, ठीक होकर लौटे घर-आयुक्त श्री महेंद्र कुमार

मण्डल में 148 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों ने जीती जंग, ठीक होकर लौटे घर-आयुक्त श्री महेंद्र कुमार
  महेंद्र कुमार ,आयुक्त -देवीपाटन मंडल

 सोमवार को मण्डल से भेेजे गए 485 सैम्पल,
आयुक्त देवीपाटन मण्डल श्री महेन्द्र कुमार ने बताया है कि मण्डल में आज तक 148 कोरोना पाॅजिटिव मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के दृष्टिगत मण्डल के जनपदो में लक्षणों के आधार पर सैम्पलिंग का कार्य लगातार किया जा रहा है। मण्डल के जनपदों से 01 जून को कोविड-19 टेस्टिंग के लिए  संबद्ध प्रयोगशाला को कुल 485 सैंपल भेजे गए, जिसमें जनपद गोंडा से 79, जनपद बलरामपुर से 34, बहराइच से 205 तथा श्रावस्ती से 167 सैंपल भेजे गए हैं।
 आयुक्त ने बताया कि मण्डल में कुल 222 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं जिसमें जनपद गोंडा में 65, बलरामपुर में 41, बहराइच में 84 तथा श्रावस्ती में 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। जनपद श्रावस्ती के 01 कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु हो चुकी है जबकि शेष 221 कोरोना पॉजिटिव मरीज में से 148 मरीजों को ठीक होने बाद उनके घरों को भेजा जा चुका है। ठीक होने वाले मरीजों में जनपद गोंडा के 38, बलरामपुर के 28, बहराइच के 62 तथा श्रावस्ती के 20 मरीज शामिल हैं। आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में देवीपाटन मण्डल में 73 मरीज अभी ठीक होने शेष हैं, जिसमें जनपद गोंडा के 27, बलरामपुर के 13, बहराइच के 22 तथा श्रावस्ती के 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होने शेष हैं।
__________________________________________________________________________________________________
News update English language -

148 corona positive patients won the battle in the board, returned to the home-commissioner Mr. Mahendra Kumar

485 samples sent from the board on Monday
 Commissioner Devipatan Circle Shri Mahendra Kumar has told that till date 148 corona positive patients have recovered and gone to their homes.  He informed that sampling work is being done continuously on the basis of symptoms in the districts of the Board with a view to preventing the corona epidemic.  On June 01, a total of 485 samples were sent from the district's districts to the concerned laboratory for Kovid-19 testing, in which 79 samples have been sent from district Gonda, 34 from district Balrampur, 205 from Bahraich and 167 from Shravasti.
 The commissioner said that there are a total of 222 corona positive patients in the division of which 65 are in Gonda district, 41 in Balrampur, 84 in Bahraich and 32 corona positive patients in Shravasti.  01 corona positive patient of district Shravasti has died while out of remaining 221 corona positive patient, 148 patients have been sent to their homes after recovery.  Patients recovering include 38 from Gonda district, 28 from Balrampur, 62 from Bahraich and 20 from Shravasti.  The commissioner said that at present 73 patients are yet to be cured in Devipatan Mandal, in which 27 Corona positive patients of district Gonda, 13 from Balrampur, 22 from Bahraich and 11 from Shravasti are yet to be cured.

Team Gonda Jagran daily news 

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post