जनपथ गोण्डा:- थाना खोडारे क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम समसापुर में हुई मारपीट व हत्याकांड के 04 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

जनपथ गोण्डा:- थाना खोडारे क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम समसापुर में हुई मारपीट व हत्याकांड के 04 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद
 आज  थाना खोडारे क्षेत्र के अंतर्गत बहद ग्राम समसापुर में एक व्यक्ति का शव, विपक्षी उमर के घर से मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसकी जानकारी से ज्ञात हुआ की  को वादी कमरुद्दीन पुत्र अबूबकर निवासी समसापुर थाना खोडारे व उक्त आरोपी अभियुक्तों के मध्य रास्ते व नाली के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर वादी द्वारा अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
            घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोंडा राज करन नय्यर ने घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे को निर्देशित किया था। उक्त निर्देश के अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक खोडारे द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने वाले उक्त आरोपी अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर भानपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से आला कत्ल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मृतक फैय्याज से रास्ते व नाली को लेकर विवाद था, जिस कारण तैश में आकर हम लोगों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मृतक फैय्याज को घर पर बुलाकर लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से मारकर, घर में ही गाड़ दिया था। अभियुक्तगणों को थाना खोड़ारे पर पंजीकृत अभियोग के तहत माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह थाना खोडारे।
02.उपनिरीक्षक विश्वास कुमार चतुर्वेदी ।
03. उपनिरीक्षक सत्येंद्र वर्मा चौकी प्रभारी गौरा खोड़ारे।
04. आरक्षी अशोक गौड़।
05. आरक्षी प्रिंस सिंह।
06. महिला आरक्षी अनीता चौरसिया
गोण्डा जागरण डेली न्यूज़ 

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post