NEET पेपर लीक पर फूटा छात्रों का गुस्सा, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

NEET पेपर लीक पर फूटा छात्रों का गुस्सा, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मांगा इस्तीफा 



नजरबंद छात्र नेता शिवम पाण्डेय का आवास बना आंदोलन का केंद्र,

लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के लिए निकलने से पहले छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पाण्डेय को पुलिस ने रोका

बुधवार देर रात से इटियाथोक पुलिस ने आवास पर रखा नजरबंद, समर्थकों संग आवास पर ही शुरू किया प्रदर्शन

नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों में बढ़ते आक्रोश के बीच गुरुवार को इटियाथोक क्षेत्र में उस समय माहौल गर्म हो गया, जब छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पाण्डेय अपने समर्थकों के साथ लखनऊ में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जाने से पहले ही पुलिस ने बहलोलपुर चौराहे से उनके आवास पर वापस भेज दिया। बुधवार देर रात से ही पुलिस की निगरानी में रखे गए शिवम पाण्डेय ने गुरुवार सुबह समर्थकों के साथ अपने घर को ही आंदोलन का केंद्र बना दिया। गुरुवार की सुबह से ही आवास पर छात्रों और युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हाथों में तख्तियां और नारों के बीच छात्रों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नीट परीक्षा में पेपर लीक को देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। प्रदर्शन के दौरान “छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं चलेगा” और “पेपर लीक बंद करो” जैसे नारे गूंजते रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पाण्डेय ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक प्रकरण ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों का विश्वास लगातार टूट रहा है और सरकार इस पूरे मामले में जवाब देने से बच रही है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। आवास पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा और छात्र नेता अपने समर्थकों के साथ सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे। प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एहतियातन कदम उठाए गए हैं। प्रशासन ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।व करूआ पारा निवासी छात्र सचिन तिवारी मैं गांव में रहकर पढ़ाई की मेरा पेपर बहुत अच्छा हुआ पेपर लीक होने से मेरा मन बहुत दुखी है मेरा सरकार से भरोसा उठ गया मेरी मेहनत असफल रही इस अवसर पर सौरभ उपाध्याय,रजेश मौर्य, रंजीत पांडेय, सहजाद, कप्तान पाठक, विराट मिश्रा, नीतीश वर्मा, शुभम तिवारी, सोनू चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post