अनियंत्रित बाइक ने ली दो युवको की जान : गोण्डा
गोंडा : नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बनघुसरा गांव के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बेलसर स्थित माधवपुर में एक रिश्तेदार की बारात से बाइक पर लौट रहे विवेक कनौजिया (22) और विशाल (25) की बाइक तिवारी मार्केट के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पुलिस ने उन्हें एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। विवेक तिरंगा मार्केट में चाय बेचता था और उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी, वहीं विशाल अपने भाई के साथ बुटीक चलाता था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक विवेक अपनी तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी डेढ़ साल पहले प्रियंका से हुई थी। वह तिरंगा मार्केट में चाय बेचने का काम करता था। उसके पिता का निधन छह वर्ष पहले हो चुका है । विशाल अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था और अपने बड़े भाई विवेक के साथ एक बुटीक की दुकान चलाता था
