चोरी का अफवाह फैलाकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में शामिल आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल : गोण्डा
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर(घोसियाना) निवासी आरोपित सज्जाद पुत्र गुलाम अब्बास को पुलिस ने चोरी का अफवाह फ़ैलाने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार
यहां कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच आपसी विवाद की घटनाए घटित हुईं थी। विवाद का प्रारंभ “चोर-चोर” की अफवाह फैलाने से हुआ। दोनों पक्षों के लोग पूर्व से आपसी विवाद में थे। घटना स्थल पर मंजूर आलम उर्फ बुच्चा, नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद इब्राहिम, सज्जाद पुत्र गुलाम अब्बास, सनी पुत्र इस्लाम अली, जाबिर अली,
बब्बू, आशिक अली पुत्र इस्लाम, रईस उर्फ गोलू, अनीस पुत्र जमील, अब्दुल कादिर, अब्दुल तालिब उर्फ बब्लू, आफताब पुत्र अब्दुल खालिक, चुनउ उर्फ माजिद अली पुत्र मोहम्मद अली सहित लगभग 15-20 अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। ये सभी लोग हाथ में लाठी-डंडा, चाकू आदि लेकर एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। इस दौरान भीड़ ने आपस में पत्थरबाजी भी की।झगड़े में कई लोग चोटिल हुए थे। सूचना पर तत्काल कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा था।मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।इसी क्रम में मंगलवार को आरोपित सज्जाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
