सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए चलाया अभियान : गोण्डा

सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए चलाया अभियान : गोण्डा



गोंडा : जिले के सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों ने दिवाली से पहले एक अनोखी पहल की है। छात्रों ने स्थानीय बाजारों में जाकर लोगों को स्थानीय उत्पादों को खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया और "मेड इन इंडिया" उत्पादों को समर्थन देने का संदेश दिया।

छात्रों ने लोगों से अपील की कि वे दिवाली के दौरान और उसके बाद भी स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और "मेड इन इंडिया" अभियान को मजबूत बनाएं। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देना और देश की अर्थव्यवस्था में योगदान करना है।

स्कूल के छात्रों का कहना है कि वे आगामी दिवाली में भी स्थानीय उत्पादों को खरीदने का प्रण लेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस अभियान से न केवल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि देश की आर्थिक विकास में भी मदद मिलेगी।

इस अभियान में कई छात्र शामिल रहे जिसमे अभिमान,आरोही, भव्या,आरुषि , यशवर्धन आदि मुख्य भूमिका में रहे। इस अभियान को चलाने के लिए सैंट जेवियर्स मालवीय नगर गोंडा की प्रधानाचार्य श्रीमती जीन आनंदन की प्रेरणा का मुख्य योगदान रहा।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post