सड़क पार कर रहा बाईक सवार हादसे में घायल, गोंडा रेफर : कर्नलगंज, गोण्डा

सड़क पार कर रहा बाईक सवार हादसे में घायल, गोंडा रेफर : कर्नलगंज, गोण्डा





कर्नलगंज,गोंडा :  कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत नगर कर्नलगंज स्थित मौर्यनगर चौराहे के पास सोमवार की दोपहर में गोंडा-लखनऊ हाइवे पार कर रहे बाईक सवार और गोंडा से लखनऊ की ओर जा रही इनोवा कार की कंपोजिट विद्यालय कर्नलगंज के सामने भिड़ंत हो गई,जिससे बाईक सवार हवा में उछलकर काफी दूरी पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।



 मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोंडा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनो वाहनों को कब्जे में लिया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान 32 वर्षीय सत्यम तिवारी निवासी ग्राम पड़रिया थाना कर्नलगंज के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घायल दो भाईयों में बड़ा था,उससे छोटा एक भाई अनुपम तिवारी है।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post