मंडलीय क्रीड़ा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न : गोण्डा
गोण्डा : स्थानीय श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी बड़गांव गोंडा में नवगठित मंडलीय क्रीड़ा समिति की बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि मंडलीय क्रीड़ा समिति के पदेन अध्यक्ष एवं मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक देवी पाटन डॉ ओमप्रकाश गुप्ता एवं मंडलीय सदस्य जिला विद्यालय निरीक्षक गोंडा डॉ रामचंद्र का बैठक में स्वागत मंडलीय क्रीड़ा सचिव श्वेता मिश्रा प्रधानाचार्या द्वारा किया गया। मंडलीय क्रीडा के क्रियाकलापों की रूपरेखा जनपद सचिव राजेश पांडे द्वारा सभी पदाधिकारी के सम्मुख रखा गया। बैठक में मुख्य बिंदु प्रत्येक विद्यालय अपने विद्यार्थियों को कम से कम दो खेलों में अवश्य प्रतिभा कराये, मंडलीय एवं प्रदेशीय प्रतियोगिताओं का आयोजन जनपद मुख्यालय पर हो, बालिका टीमों के साथ महिला कोच अथवा मैनेजर अवश्य जाएं, खेलकूद को हर विद्यालय अनिवार्य रूप से समय सारिणी में रखें, कोई भी टीम बिना निर्धारित किट के खेल में प्रतिभा ना करें। इन समस्त बिंदुओं पर जिला विद्यालय निरीक्षक गोंडा ने पूरे सहयोग की बात कही एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक देवी पाटन मंडल ने कहा कि खेलों के प्रति हमें जागरूक रहते हुए छात्रों को नए-नए खेलों से अवगत कराना होगा और मेहनत के साथ सभी शिक्षकों को लग जाना है जिससे कि देवीपाटन मंडल के विद्यार्थी प्रदेश और देश में खेल के क्षेत्र में नाम रोशन करें। जनपदीय कोषाध्यक्ष गोंडा एवं संस्था के प्रधानाचार्य मेजर डॉक्टर राजेश द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
बैठक में चारों जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त जनपदीय क्रीडा सचिव, जिला व्यायाम शिक्षक बेसिक, क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी देवीपाटन मंडल सहित मंडलीय क्रीड़ा समिति के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित थे।



