पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दिखाया बड़ा दिल 2,25,000₹ देकर किया मदद
संवाददाता विकास कुमार सोनी
गोंडा :अपनी दरियादिली के लिए मशहूर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद के एक गरीब बच्चे की गुहार पर उसकी सवा 2,21000 रूपये देकर मदद की। यह सब जनपद के सपा नेता सूरज सिंह की पहल पर हुआ।
जनपद के कद्दावर मंत्री रहे विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के भतीजे वह सपा नेता सूरज सिंह ने बताया कि, सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री से लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में मिलकर जनपद के परसपुर क्षेत्र अंतर्गत डेहरास निवासी एक निर्धन परिवार के बेटे दुर्गेश को आर्थिक मदद दिलाई।
बताते चलें कि, रविवार को दुर्गेश का एक वीडियो वायरल हुआ था।जिसमें उसने भाई के हत्या में इंसाफ़ की गुहार लगाते हुये अपनी गरीबी का हवाला दिया था। जिसमें उसने बताया कि, इसी वर्ष फरवरी में उसके बड़े भाई की हत्या हो गयी थी।जिसपर उसी रात सूरज भैया ने पहुँचकर अन्त्येष्टि की व्यवस्था कर आर्थिक मदद भी की थी और प्रशासन से बात कर न्याय दिलाने के लिए भी कहा था।
सपा नेता ने कहा कि, जनपद में जब भी किसी परिवार को कष्ट होता है। चाहे किसी की मृत्यु सांड के मारने से हो, चाहे साँप ने काटा हो या किसी बच्चे को जानवर ने खा लिया हो या फिर किसी की हत्या होती है तो अखिलेश यादव उनकी मदद जरूर करते हैं।
