जिलाधिकारी की संस्तुति पर जिला अस्पताल के ऑर्थो सर्जन डा० विवेक स्वर्णकार की सेवाएं समाप्त की गई : गोण्डा
22/सितम्बर/2021
(मार्कण्डेय शाही,जिलाधिकारी-गोण्डा)
गोण्डा : डीएम मार्कण्डेय शाही की संस्तुति पर जिला अस्पताल के ऑर्थो सर्जन डा० विवेक स्वर्णकार की सेवा शासन द्वारा समाप्त कर दी गई है । इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री शाही ने बताया कि डा० विवेक स्वर्णकार विगत 29 अप्रैल से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे । जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक द्वारा कई उन्हें नोटिस दी गई तथा ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया परन्तु डा० स्वर्णकार लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर चलते रहे । इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी के पत्र पर शासन द्वारा उनकी सेवा समाप्त करने की कार्यवाही की गई।
Tags:
गोण्डा न्यूज़
