धूमधाम से मनाया जा रहा सखी बाबा चालिहा महोत्सव मथुरा दास : गोण्डा 31 अगस्त 2021

धूमधाम से मनाया जा रहा सखी बाबा चालिहा महोत्सव मथुरा दास : गोण्डा 

31 अगस्त 2021


गोण्डा जागरण डेली न्यूज़ 

गोण्डा : शिव शांति आश्रम लखनऊ के गद्दी नशीन संत शिरोमणि चांध्रु राम साहब के निर्देशानुसार मालवीय नगर स्थित संत बाबा आसुदा राम सत्संग भवन में गत 8 अगस्त से सखी बाबा का चालीहा महोत्सव मनाया जा रहा है। संत आसूदा राम सेवा समिति के अध्यक्ष मथुरादास लधानी ने बताया कि यह महोत्सव 16 सितंबर तक चलेगा। इस महोत्सव में शाम 7:30 बजे से 9:00 बजे तक आरती, भजन कीर्तन एवं धूनी साहब का पाठ होता है। जिसमें भक्तगण मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करने लगते हैं। सखी बाबा चालिहा महोत्सव में जो शिष्य व्रत धारण करते हैं, उन्हें दाढ़ी बाल आदि 40 दिन तक कटाना मना होता है, उसके साथ ही व्रत के अन्य कड़े नियमों का भी पालन करना पड़ता है। इसी महोत्सव में 2 सितंबर गुरुवार को शहजादा साईं मोहनलाल साहिब के पावन सानिध्य में पूज्य बाबा साईं जी का 75 वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मोत्सव कार्यक्रम में 7:30 से 8:00 बजे तक नितनेम शाम 8:00 से धूनी साहब का पाठ आरंभ और 10:30 बजे से धूनी साहब का भोग तत्पश्चात भंडारा प्रसाद का वितरण होगा।

महोत्सव को सफल बनाने में सुशील रायतानी, गिरधर गोपाल रायतानी, सनी लालवानी, प्रहलाद बलेचा, तरुण रायतानी, शकुंतला रायतानी, पिंकी रायतानी,  वर्षा रायतानी, शारदा रायतानी, दीपा लालवानी, सारिका बलेचा आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post