कर्नलगंज क्षेत्र के सरयू पुल पर दो कारों के दुर्घटनाग्रस्त होने से साठ वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल : गोण्डा 29,मई,2021


कर्नलगंज क्षेत्र के सरयू पुल पर दो कारों के दुर्घटनाग्रस्त होने से साठ वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल : गोण्डा   



  29,मई,2021      
       
●पुलिस ने भेजवाया सरकारी अस्पताल।

कर्नलगंज/गोण्डा :- क्षेत्र में लगातार हो रही रिमझिम बारिश में कस्बे से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर गोंडा लखनऊ मार्ग  पर स्थित सरयू पुल के पास दो कारों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक साठ वर्षीय बुजुर्ग महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसे पुलिस द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। उक्त दुर्घटना गोण्डा लखनऊ हाइवे स्थित कटराघाट सरयू पुल के पास की है। कार यूपी 32 एलटी 6819 चालक ऋषभ श्रीवास्तव बलरामपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरयू पुल पर लखनऊ से गोण्डा की ओर आ रही कार एमएच 46 बीए 0267 चालक विवेक श्रीवास्तव की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना में विवेक की 60 वर्षीय माँ पूनम श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पीआरवी 0857 के पुलिसकर्मियों ने महिला को इलाज हेतु अपने ही वाहन से स्थानीय सीएचसी पहुँचाया। शनिवार को हुई इस दुर्घटना में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गयीं ।घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग एवं राहगीर इकठ्ठा हो गये।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post