भजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता की लंबी उम्र के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ ने सुंदरकांड का पाठ कर बांटा प्रसाद

भजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता की लंबी उम्र के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ ने सुंदरकांड का पाठ कर बांटा प्रसाद

टीम गोण्डा जागरण Daily News
गोण्डा : शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से  हनुमान गढ़ी  पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ कर भजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को कोरोना पॉजिटिव होने के कारण जल्दी स्वास्थ लाभ होने एवंलंबी उम्र के लिए प्रार्थनाएं की गई। पूर्व जिला मीडिया सहप्रभारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा शहर के  स्थानीय हनुमान गढ़ी पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ के आयोजन में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा जिला महामंत्रीअमर किशोर कश्यप, आशीष त्रिपाठी, जिला कार्य समिति सदस्य प्रेम कृष्ण श्रीवास्तव पूर्व नगर मंत्री अविनाश जायसवाल, मनीष द्विवेदी, सभासद विनय शर्मा, पूर्व नगर उपाध्यक्ष विकास जायसवाल ,रितेश सोनी सहित महिला  पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने सुर में सुर मिलाकर रामचरित मानस के सुंदरकांड का वाचन किया। इस दौरान रामायण की चौपाइयों से माहौल गूंजता रहा। सुंदरकांड के समापन के बाद हनुमान जी की आरती उतारी और प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के जल्द स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post