यूपी: 24 घंटे बाद भी कुख्यात अपराधी विकास दुबे का कोई सुराग नहीं, एमपी या राजस्थान भागने की आशंका
टीम गोण्डा जागरण Daily News-
उत्तर प्रदेश के कानपुर के चौबेपुर मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी विकास दुबे अपने साथियों के साथ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। 24 घंटे बाद भी विकास का कोई सुराग नहीं लगा है। रात करीब एक बजे मुठभेड़ हुई। पुलिसकर्मियों को बेरहमी से मारने के बाद विकास को खबर मिली कि भारी पुलिस बल गांव की तरफ आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक वह खेतों और जंगलों की तरफ होते हुए शहर की सीमा अपने साथियों संग पार कर गया। इसमें कुछ लोगों ने मदद भी की।
विकास के मध्य प्रदेश या राजस्थान की तरफ भागने की जानकारी मिल रही है। ऐसे में पुलिस ने दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क कर मदद मांगी है। वहीं उसके साथी अलग-अलग शहरों की तरफ भागे हैं। पूरे मंडल की सीमाएं सील कर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

Tags:
Kanpur News