गोंडा :- लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक् गिरफ्तार
गोंडा जागरण डेली न्यूज़-
गोण्डा । मंगलवार जनपद गोण्डा के थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा एक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित आरोपी अभियुक्त- करन पासवान पुत्र ज्वाला प्रसाद पासवान नि0 इमिलिया रज्जाक थाना उतरौला जनपद बलरामपुर को थाना खरगूपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 242 / 19, धारा 363.366.376 भादवि0 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया ।
उक्त अभियुक्त पर थाना खरगूपुर के भगहा क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है । जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता रामअवतार पुत्र ठाकुर प्रसाद सोनकर नि0 भगहा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना खरगूपुर पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमें खरगूपुर पुलिस द्वारा उक्त वांछित आरोपी अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया ।
