3 माह की 100% फीस माफ करने वाला देश का पहला सीबीएसई स्कूल बना 'सुवन्स मिलेनियम पब्लिक स्कूल, जानकी नगर, गोण्डा।

3 माह की 100% फीस माफ करने वाला देश का पहला सीबीएसई स्कूल बना 'सुवन्स मिलेनियम पब्लिक स्कूल, जानकी नगर, गोण्डा


                                        सूरज सिंह,प्रबंधक 

पिछले कुछ माह से संपूर्ण विश्व सहित भारत देश में छाये कोविड-19 संकट के कारण लॉक डाउन की स्थिति में अधिकांश आर्थिक गतिविधियाँ धीमी पड़ गयी हैं। इस कोरोना महामारी की सबसे अधिक मार मध्यम वर्गीय परिवार पर पड़ी है।
सुवन्स मिलेनियम पब्लिक स्कूल-गोण्डा के प्रबंधक सूरज सिंह ने कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक संकट से जूझ रहे जनपदवासियों एवं विद्यालय के अभिभावकों को तीन माह की फीस में छूट देने का प्रस्ताव जब विद्यालय के संरक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ़ पंडित सिंह के समक्ष रखा तो उन्होंने इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि गोण्डा जनपद के लोग हमारा परिवार हैं, हमारे परिवार के लोग आर्थिक संकट से जूझ रहें हैं अतः यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी क्षमता अनुरूप उनकी अधिक से अधिक सहायता करें। इस सापेक्ष प्रबंधतंत्र ने सभी छात्र-छात्राओं की तीन माह की सम्पूर्ण फीस माफ़ करने के लिए सहर्ष स्वीकृति देते हुए कहा कि इस संकट काल में यदि हम आगे नहीं आएंगे तो कौन आएगा। विद्यालय के प्रबंधक सूरज सिंह ने कहा कि गोण्डा मेरी जन्मभूमि के साथ कर्मभूमि भी है एवं गोण्डावासी मेरे परिवारीजन है अतः हमारी यह पहल लोगों को इस कोरोना महामारी की जंग में एक आर्थिक मदद के साथ ही हमारा अपने देश के प्रति इस संकट काल में एक छोटा सा सहयोग है। 

प्रबंधक सूरज सिंह ने आगे कहा कि गोंडा जनपद एवं संस्थान के सभी छात्रों एवं अभिभावकों से विद्यालय के संरक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ़ पंडित सिंह का आत्मीय लगाव एवं सहानभूति है, अतएव उन्होंने लोगों की पीड़ा को समझते हुए विद्यालय के सभी कक्षाओं के सभी छात्रों की तीन माह (अप्रैल-मई-जून) की फीस में 100% की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है।
इस छूट का लाभ स्कूल के अध्ययनरत छात्रों के अलावा नए छात्र/छात्राओं को भी मिलेगा।

 प्रबंधक सूरज सिंह ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रबंधतंत्र से आह्वान किया है कि इस मुश्किल समय में छात्र हित को देखते हुए हमारे इस निर्णय से सभी प्रेरणा लें एवं छात्रहित तथा देशहित में अपने-अपने विद्यालयों में यथासंभव शुल्क में छूट देने पर विचार करें।
हमारा यह निर्णय छात्रहित के साथ हमारे देश को समर्पित है।
विद्यालय व्यापार न होकर सेवा का एक माध्यम है अतः कोरोना महामारी हमें यह अवसर प्रदान करती है कि हम आगे आकर अपना नैतिक कर्तव्य समझते हुए देश एवं देशवासियों के प्रति अधिक से अधिक सहयोग करने का प्रयास करें।
 जनपद के सभी छात्र-छात्राएं ही यहाँ का सुनहरा भविष्य है, अतः उनके हित के लिए कार्य करना हमारी प्राथमिकता है, हमारा यह निर्णय छात्रहित एवं देशहित के लिए प्रारंभ की गई एक छोटी सी पहल है।

Suwans Millennium Public School, Janaki Nagar, Gonda, became the first CBSE school in the country to waive 100% fee for 3 months.

 For the last few months, most of the economic activity has slowed down in the event of lock-down due to the Kovid-19 crisis in India including the whole world.  The middle-class family has suffered the most in this corona epidemic.
 Suraj Singh, manager of Suwans Millennium Public School-Gonda, proposed a three-month fee waiver for residents and school parents struggling with the economic crisis caused by the Corona epidemic when the school's mentor, former cabinet minister Vinod Kumar Singh aka Pandit Singh  When presented in front, he accepted this proposal with pleasure and said that the people of Gonda district are our family, people of our family are struggling with financial crisis, so it is our duty to help them as much as we can.  This relative management gladly gave approval for waiving the entire fees of three months for all students and said that if we do not come forward in this crisis, then who will come.  Suraj Singh, the manager of the school, said that Gonda is my karmabhoomi along with my birthplace and Gonda is my family, so this initiative of ours is a financial help to the people of this corona epidemic as well as our own country in this crisis  Is a little cooperation.
 Manager Suraj Singh further said that the former cabinet minister Vinod Kumar Singh alias Pandit Singh, the guardian of the school, with Gonda district and all the students and parents of the institute, has a kind of affection and support, so he understood the pain of the people and all the classes of the school  It has been decided to provide 100% discount on the fees of three months (April-May-June) of the students.
 Apart from the students studying in this school, new students will also get the benefit of this rebate.
  Manager Suraj Singh has called upon the management of all schools in the district to take all inspiration from this decision in view of the interest of the students in this difficult time and to consider the fee waiver in their schools as much as possible in the interest of the students and country.
 Our decision is dedicated to our country with student interest.
 School is a medium of service rather than business, so the corona epidemic gives us the opportunity to come forward and consider our moral duty and try to cooperate more and more towards the country and countrymen.
  All the students of the district have a bright future here, so it is our priority to work for their benefit, this decision of ours is a small initiative started for the benefit of the students and the nation.

Team Gonda jagran daily News

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post