समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी की बैठक का अंतिम चरण विधान सभा 296 गोण्डा सदर में संपन्न हुआ ,मुख्य अतिथि :- विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह

समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी की बैठक का अंतिम चरण विधान सभा 296 गोण्डा सदर में संपन्न हुआ ,मुख्य अतिथि :- विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह 



टीम गोण्डा जागरण डेली न्यूज़ -

 सपा के सेक्टर प्रभारियों की अंतिम बैठक सम्पन्न!
एक टाइम खाना है,अखिलेश  को सीएम बनाना है - पूर्वमंत्री पंडित सिंह
जनपद गोंडा के समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी की बैठक का अंतिम चरण विधानसभा-296 गोंडा सदर की बैठक कर सम्पन्न हुआ।
बैठक के मुख्य अतिथि  विनोद कुमार 'पण्डित सिंह' ने कहा कि आज की बैठक  2022 के चुनाव की तैयारी हेतु आहूत की गई है। 2022 में प्रदेश में समाजवादी सरकार लाने के लिए सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करना होगा और जनता के बीच अखिलेश यादव सरकार के कामों को लेकर जाना होगा, श्री अखिलेश यादव जी को सीएम बनाना है भले ही हम सबको एक जून का ही खाना नसीब हो पाए।
जिलाध्यक्ष  पप्पू यादव ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचें को मजबूत करने संबंधित निर्देश देते हुए सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विधानसभा गोंडा सदर प्रभारी सूरज सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को 2022 में  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव
 को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करने की अपील की और कहा कि यदि कार्यकर्ता चाह ले तो कोई काम मुश्किल नहीं, समाजवादियों का जन्म संघर्ष के कोख से हुआ है।
बताते चलें कि समाजवादी पार्टी जनपद गोंडा के सातों विधानसभा के सेक्टर प्रभारियों की बैठक का आज आखिरी चरण रहा। 
बैठक का संचालन जिला महासचिव राजेश दीक्षित ने किया और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा निर्देशित संदेश लोगों को पढ़ कर सुनाया।
बैठक को एमएलसी महफूज खां,बिंदेश्वरी पाल, बब्बू बिशेन, नरसिंह शुक्ल, जेपी श्रीवास्तव, शिवराज सिंह आदि ने संबोधित किया।
सभी कार्यकर्ताओं को देवेंद्र सिंह व अनिल कालिया ने  फिजिकल डिस्टेंसिंग के तहत  हैंड सेनेटाइजर व मास्क देकर स्वागत किया गया। पूर्व चेयरमैन कमरूद्दीन, साबिर अली, विस अध्यक्ष धनीराम वर्मा, सरफराज सोनू, फहीम पप्पू, राजेश्वरी वर्मा, विजय मिश्र, सुरेश पाठक, सप्पू नेता, आनंद शुक्ल, संजय शुक्ल, राम सबूरे मिश्र, रामधन यादव,अनिल तिवारी, अलंकार सिंह, फहीम सिद्दीकी, प्रशांत कौशल, रणंजय सिंह, रविन्द्र सिंह, एडवोकेट रितेश, अफ़ज़ल खां, अंशु मिश्र, अवनीश शुक्ल, चन्द्रबली पांडेय, सुशील माझा, सोनू माझा, बंटू माझा, अवनीश शुक्ल, गुड्डू शुक्ल, कुनने लंबरदार, दीपू यादव, भीम यादव, जटाशंकर, रिंकू सिंह, रोहित दुबे, दीनानाथ, बाबू जायसवाल, कुलदीप बरवार, सलमान, टीबी सिंह, सहदेव पाण्डे, सुधाकर मिश्र, गौरव सिंह, संतोष श्रीवास्तव, वैभव नारायन, बाबू जयसवाल, मनोज यादव, धर्म कश्यप, दद्दू शुक्ल, जेपी यादव, जयप्रकाश यादव, मोनू शुक्ल, शुएब भाई, एहतिशाम, सुशीला गौतम, आकिब, इमरान मंसूरी, इमरान मसूदी,अफ़ज़ल खां,अभिषेक श्रीवास्तव, पिंटू पाण्डेय, राजेश मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा, मिथुन कौशल, संजय साहू, सिद्धार्थ मोनू, ज्ञान मिश्रा, अंकुर मिश्र, सूरज गोस्वामी, विकास गुप्ता, साहिल, रहमान सभासद, आसिफ सिद्दीकी, लिटिल गुप्ता, अंबोले, इरफान, कलीम मोनू, मेराज, शकील,  मुंशीलाल, अफसर, रुद्र देव वर्मा, सत्यम मिश्र, अलकेश सिंह, बब्बू तिवारी, पंडे सिंह, रोहित सिंह, नितिन सिंह, लालसाहब सिंह, दीपक बारी, रोहित तिवारी, विक्की सिंह, राकेश यादव, सूरज सोनी, डॉ आसिफ, शाहनवाज वारसी, भवानी बाबा, चनई सरपंच, रज्जब, मुकेश सोनी,पहाड़ी, रामू, बन्ने, मुन्ना मोदनवाल, आकाश अग्रवाल, संदीप इमिलिया,अनीस,शुभम सिंह, शैलेश तिवारी आदि उपस्थित रहे


Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post