गोण्डा :- चोरी की 06 अदद मोटरसाईकिलों के साथ 03 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

 गोण्डा :- चोरी की 06 अदद मोटरसाईकिलों के साथ 03 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार



टीम गोण्डा जागरण Daily News-

जनपद में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा राज करन नय्यर ने जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षों को कड़े निर्देंश दिए गए थे ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा दिनांक 13.06.2020 को लाकडाउन के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त कैलाश यादव व महादेव मौर्य  चोरी की गई 01 अदद मोटर साइकिल सुपर स्पलेन्डर के साथ गिरफ्तार किया गया तथा उनकी निशानदेही पर एक अन्य अभियुक्त राजू यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 अदद अन्य चोरी की मोटरसाईकिले बरामद की गयी । पूछताछ करने पर उपरोक्त अभियुक्तगणों ने मोटरसाइकिले चुराकर नंबर प्लेट बदलकर उनकी अलग -अलग स्थानों पर बिक्री करने की बात स्वीकार की है ।
उक्त अभियुक्तगणों को गिरफ्तारी व बरामदगी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है.

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 233 / 20, धारा 411.413.419.420.467.468.471 भादवि0 थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. महादेव मौर्य पुत्र राम सूरत मौर्य नि0 हेमपुरवा चन्दापुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा ।
02. कैलाश यादव पुत्र जुगुनू यादव नि0 कठेहिया थाना मनकापुर जनपद गोण्डा ।
03. राजू यादव पुत्र नन्द लाल यादव नि0 टेढिया पुल थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा ।

बरामदगी-
01. 03 अदद मोटरसाइकिल सुपर स्पलेन्डर रंग काला ।
02. 01 अदद मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स रंग काला ।
03. 01 अदद मोटरसाइकिल स्पलेन्डर रंग लाल ।
04. 01 अदद बुलट रंग काला  ।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post