होली पर शनिवार को ही खातों में जानी थी राशि मुख्य कोषाधिकारी ने कहा-आरबीआई के पोर्टल में समस्या

होली पर शनिवार को ही खातों में जानी थी राशि मुख्य कोषाधिकारी ने कहा-आरबीआई के पोर्टल में समस्या




■ पोर्टल में दिक्कत से खातों में नहीं जा सका वेतन-पेंशन

(उत्तर प्रदेश) : रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआइ) के ई कुबेर पोर्टल में दिक्कत के चलते होली से पहले शनिवार को राज्यकर्मियों का चेतन और पेंशनरी को पेंशन नहीं मिल सकी। यह समस्या पूरे प्रदेश में रही। मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार सिंह के अनुसार उनके विभाग की ओर से वेतन पेंशन ट्रांसफर कर दी गई थी, लेकिन पोर्टल में समस्या से खातों में भुगतान नहीं हो सका। बैंक के सूओं के अनुसार अगर पोर्टल ठीक ही गया हो खातों में राशि पहुंच जाएगी। जिले में करीब 20 हजार राज्यकर्मी और 40 हजार पेंशनर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों का वेतन होली से पहले खाते में भेजने को कहा था। कोषागारों से हर माह की पहली तारीख की पेंसनर्स को खातों में राशि भेज दी जाती है। इस बार मुख्यमंत्री के निर्देश के मद्देनजर शनिवार को कोषागारों से पेंशनर्स के खातों में राशि भेजी जानी थी। दोपहर एक बजे ही कोषागार से ई कुबेर पोर्टल पर धनराशि ट्रांसफर की गई। कोषागार के साफ्टवेयर पर ओके लिखा आता रहा, लेकिन वेतन पेंशन की राशि ट्रांसफर नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि ई कुबेर के पोर्टल में दिक्कत की वजह से ऐसा हुआ है। यह दिक्कत दूर होने पर वेतन पेंशन खातों में जा सकता है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभात मित्रा ने बताया कि कोषागार से चेतन ट्रांसफर कर दिया गया होगा तो ही खातों में आएगा। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएल गुलाविया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा और राजेन्द्र प्रहराद श्रीवास्तव ने कहा कि शनिवार देर शाम तक पेंशन नहीं आई।

ऐसे होता वेतन-पेंशन का मुगतान मुख्य कोषाधिकारी के अनुसार गर विभाग में आहरण एवं संवितरण अधिकारी (डीडीओ) होते हैं। डीडीओ ही वेतन और पेंशन के बिल बनाकर कोषागार भेजते हैं। जांच के बाद आरबीआई के ई कुबेर पोर्टल पर धनराशि ट्रांसफर कर दी जाती है। पोर्टल पर दर्ज कर्मचारियों और पेंशनरों के ब्योरे के हिसाब से धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर हो जाती है।

बार दिन बंद रहेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय प्रदेश में पहले दे व चार मार्च को होली का अवकाश डोना था। तीन को सरकारी दफ्तर खुलने थे। कर्मचारी संगठनों की मांग पर मुख्यमंत्री ने तीन मार्च को भी अवकाश घोषित कर दिया। यानी अब एक मार्च को रविवार, दो, तीन और चार मार्च को बैंक व कार्यालय व कोषागार बंद रहेंगे।

Post a Comment

IF YOU HAVE ANY QUERIY REGARDING NEWS CONTACT ME THROUGH MAIL aakashgonda30@gmail.com

Previous Post Next Post